फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विदेश राज्यमंत्री के निगरानी वाद में फैसला टला

Tue, 11 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एमपी/एमएलए विशेष न्यायालय में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के निगरानी वाद में होने वाला फैसला टल गया है। अब 15 नवंबर को मामले की सुनवाई होगी। बीते सात नवंबर को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस पूरी होने के बाद एमपी/एमएलए विशेष न्यायालय के एडीजे राजेश कुमार ने निर्णय सुरक्षित कर लिया था। कोर्ट ने निर्णय सुनाने के लिए 11 नवंबर की तारीख नीयत की थी, लेकिन मंगलवार को निगरानी कर्ता के अधिवक्ता की ओर से मौका प्रार्थनापत्र देकर पुनः बहस की याचना की गई, जिस पर दूसरे पक्ष के अधिवक्ता ने कड़ी आपत्ति की। सुनवाई के दौरान 200 रुपये हर्जाने पर निगरानी कर्ता के अधिवक्ता का प्रार्थनापत्र स्वीकार कर अदालत ने 15 नवंबर को सुनवाई की तिथि तय की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें