फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच बिजली गिरने से महिला की मौत, बेटियां झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शुक्रवार को करीब एक घंटे तक तेज बरसात हुई। कौड़िया थाना क्षेत्र में बरसात के बीच बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई तथा उसकी दो बेटियां झुलसकर घायल हो गईं। दूसरी ओर शहर के विभिन्न वार्डों समेत गांवों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे आसमान पर काले घने बादल छा गए। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। किसान धान की रोपाई के लिए भोर से ही खेतों में जुटे रहे है। गन्ना, मक्का व अन्य फसलों की सिंचाई हो गई। कई स्थानों पर रास्ते में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया के मजरा पाटन गौड़ी निवासी सुशीला देवी अपने घर के सामने बैठी हुई थीं, सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई।
पास में बैठी उनकी बेटी लीलावती व मंजू देवी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। परिजनों की ओर से घायलों को जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। सुशीला देवी को चिकित्सकों मे मृत घोषित कर दिया गया तथा बेटियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जलभराव से मरीजों को परेशानी
जिला अस्पताल में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात होने से जलजमाव हो जाता है। शुक्रवार को हुई बारिश से सीएमओ कार्यालय व क्षेत्रीय निदान केंद्र के बीच लबालब पानी भर गया। जिससे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व खून की जांच कराने वाले मरीजों व तीमारदारों को पानी से गुजरकर जाना पड़ा। कई तीमारदार फिसलकर गिरते-गिरते बचे। इमरजेंसी के बगल से जाने वाले रास्ते में जलजमाव रहा। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें