फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में जमा पानी में उतरा करंट, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार स्थित एक चीनी मिल में बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रॉली से ईंट उतारने गए एक भट्ठा मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के मंगलपुरवा परसा गोड़री का रहने वाला राहुल शुक्ल गांव के समीप ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को ट्रॉली से ईंट लादकर क्षेत्र के चीनी मिल परिसर में ईंट गिराने गया था। ईंट गिराते समय मिल परिसर में भरे पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान परसा गोड़री वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि मिल में भरे पानी में बिजली का करंट उतरा था। राहुल को करंट का जोर से झटका लगा, जिससे ट्रॉली से दूर जा गिरा। स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा बाजार चितवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें