गोंडा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। करनैलगंज नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
गुरुद्वारा सिंह सभा में सरदार भूपेंद्र सिंह सलूजा नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, सरदार हरजीत सिंह, मनोहर सिंह छाबड़ा, सचिन गुप्ता सभासद, डॉ. पुनीत सिंह, चंद्रशेखर गोस्वामी, रामकुमार मौर्य, रमनदीप सिंह, अमन आदि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। दूसरी तरफ सरयू डिग्री काॅलेज में भाजपा नेता अशोक सिंह के अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उड़ान फाउंडेशन के बच्चों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पेंटिंग बनाकर उन्हें नमन किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजिया यास्मीन ने कहा कि श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
तरबगंज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। एमएलसी अवधेश कुमार मंजू सिंह ने तरबगंज कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अमरेश तिवारी, श्रीनारायण पांडेय, घनश्याम जायसवाल, प्रेम प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे। जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय, भाजपा आईटी सेल प्रभारी शिवम सिंह ने जन सहयोग केंद्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई।
परसपुर के ग्राम पंचायत लोहंगपुर में शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। शक्ति केंद्र मलांव के लोहंगपुर बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि शुक्रवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जिला कार्यालय समेत भाजपा के 33 मंडल व 452 शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभा में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अभिन्न कश्मीर का जो सपना देखा था, वह नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरा किया। केंद्र सरकार ने साहसिक व ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक झटके से कश्मीर से धारा 370 और 35-ए को हटा दिया। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि घर-घर संपर्क अभियान के तहत साहित्य वितरण करने के साथ ही 9090902024 पर मिस्ड कॉल के जरिए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलानी है। इस अवसर पर आशीष त्रिपाठी, यशवंत लाल सोनकर, विद्याभूषण द्विवेदी, राजेश रायचंदानी, राजेश तिवारी, वंदना गुप्ता, शशांक मिश्र, दीपक गुप्ता, चंद्रकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।