गोंडा। खरगूपुर की ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल परसा के पास सरयू नहर की माइनर में मंगलवार को एक युवक का शव उतराता मिला। पिपरा बाजार चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रामसेवक यादव (40) निवासी हरदहिया, थाना विशेश्वरगंज, बहराइच के रूप में हुई। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। पता चला कि रामसेवक 27 जून की शाम को घर से निकला था और तभी से लापता है। खरगूपुर इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।