फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
विज्ञापन

गोंडा। दुर्गोड़वा गांव के एक घर में बुधवार की देर रात एक महिला का शव उसके घर के एक कमरे संदिग्ध हालात में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला है। परिवार वालों की सूचना पर गुरुवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव के रहने वाले वीरू तिवारी की पत्नी रंजना तिवारी (30) का शव उसके घर के एक कमरे में पंखे के हुक से बुधवार की देर रात दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया है। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि महिला की मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें