इटियाथोक (गोंडा)। मोहनपुर असधा गांव के पास सरयू नहर में बुधवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम अयाह निवासी मुन्ना ने बताया कि उसके पिता ननके मंगलवार देर शाम खेत की रखवाली के लिए घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित खेत गए थे।
मुन्ना के मुताबिक उसका बड़ा भाई मन्ना (32) मंगलवार रात पिता को खाना देने के लिए साइकिल लेकर घर से निकला था। मगर वह न तो पिता के पास पहुंचा और न ही घर लौटा।
बुधवार सुबह मन्ना का शव मोहनपुर असधा गांव के पास सरयू नहर में उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)