फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साइबर ठग ने खाते से उड़ाया 72 हजार

Sat, 25 Mar 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खाते में पैसा डालने के बहाने साइबर ठग ने खाते से 72 हजार रुपये उड़ा दिया। नगर कोतवाली में तहरीर देकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर निवासी राज कुमार शुक्ला ने मुकदमा लिखाया कि विकास भवन में स्थित इंडियन बैंक में उसका खाता है। बीते 9 मार्च को उसके पास एक फोन आया। जिसमें उसने खाते में पैसा डालने की बात कहकर डिटेल ले लिया। इसके बाद उसके खाते से 72 हजार रुपये उड़ा दिया। मोबाइल पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा लिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें