फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा में 27 केंद्रों पर सीटेट परीक्षा कल

Sat, 06 Jul 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पालियों में करीब 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत कुल 27 केंद्रों पर रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जुलाई 2024 होगी। दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। शुक्रवार को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों ने बताया कि इस बार जिले में सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज को नोडल बनाया गया। कुल सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समेत कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान सुबह साढ़े सात बजे से केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं पहली पाली सुबह साढ़े नौ से 12 बजे तक परीक्षा देंगे। इसके अलावा दूसरी पाली दो बजे से चार बजे तक परीक्षा होगी। सेंट जेवियर्स प्रधानाचार्य ने बताया कि कड़ी निगरानी में परीक्षा कराने के लिए बोर्ड व स्थानीय स्तर से अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें