फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डोंगा पूजन के साथ कुंदुरखी मिल में पेराई सत्र शुरू

Fri, 14 Nov 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 कुंदुरखी चीनी मिल के डोंगा में गन्ना डालते सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह व अन्य। - संवाद 
विज्ञापन
मोतीगंज। बजाज चीनी मिल कुंदुरखी में शुक्रवार को सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने डोंगा पूजन के साथ पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया। डोंगे में गन्ना डालने के बाद सदर विधायक ने यूनिट हेड से कहा कि किसानों का पुराना बकाया भुगतान जल्द दिलवाएं। साथ ही पर्याप्त पर्ची गन्ना किसानों को मिलें, जिससे वे पेड़ी गन्ना बेचकर गेहूं की बोआई कर सकें। यूनिट हेड पीएन सिंह ने पर्ची का एसएमएस देखकर ताजा व जड़ पत्ती रहित गन्ना आपूर्ति किए जाने की अपील की। यूनिट हेड ने कहा कि 33 गन्ना क्रय केंद्र पर खरीदारी की जाएगी। पुराने बकाया का संपूर्ण भुगतान 15 दिन में कर दिया जाएगा। इस दौरान तरबगंज ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय, आशीष मिश्र, गौरव सिंह, जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह, भारत सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें