गोंडा में नवाबगंज के दत्तनगर गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ। -संवाद
- फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र दत्तनगर गांव में बाढ़ के पानी में बहकर आए मगरमच्छ को देखे जाने से गांव में दहशत छा गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया है।
क्षेत्र के ढेमवाघाट मार्ग स्थित दत्तनगर गांव में पंचायत भवन के पास बाढ़ का पानी भरा होने से बृहस्पतिवार को उसमें मगरमच्छ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा अरुण तिवारी व टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा।
वहीं गोकुला गांव निवासी अजय सिंह मगरमच्छ के हमले में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। वन दरोगा ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर टिकरी जंगल के ऊंट घाट पर पानी में छोड़ दिया गया है।