फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नहीं मिली तो महिला की हत्या कर फंदे से लटकाया

Mon, 15 Jun 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के रामापुर पूरे रघुनाथ गांव में दहेज में कार नहीं मिली तो ससुराल वालों ने रविवार देर रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। इस मामले में महिला के पिता ने तरबगंज थाने में सोमवार को पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस्ती जिले के दुबौलिया बाजार थाना क्षेत्र के चंदहा गांव के रहने वाले श्रीनिवास पांडेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी शैलजा कुमारी (26) की शादी 21 जून 2010 को गोंडा जनपद के तरबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर पूरे रघुनाथ गांव निवासी विष्णु नारायण पांडेय के बेटे अंकेश पांडेय के साथ की थी। श्रीनिवास ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में मारुति की मांग करने लगे। कार न मिलने पर कुछ दिनों पहले शैलजा को मारपीटकर मायके भेज दिया था। श्रीनिवास के मुताबिक उसने बेटी को समझा कर ससुराल भेज दिया। बताया कि सोमवार सुबह अंकेश पांडेय ने फोन कर बताया कि शैलजा की छत से गिरकर मौत हो गई है। इस पर वह उसकी ससुराल पहुंचा तो ससुराल वाले शव जलाने की तैयारी कर रहे थे। श्रीनिवास ने बताया कि ससुराल वालों ने 14 जून की देर रात शैलजा की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। शैलजा के गले और शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। श्रीनिवास ने थाना तरबगंज में पति अंकेश कुमार पांडेय, सास गायत्री देवी व ननद कुमकुम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें