फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट दो घायल

Wed, 16 Dec 2015 10:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना परसपुर क्षेत्र के सिंगरिया गांव के महाटोला के रहने वाले विनय ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले चंद्रप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी थे। विनय के मुताबिक वह चुनाव हार गए इससे नाराज होकर उनका बेटा कुणाल सिंह मंगलवार को उनके घर में घुस आए और उसे मारपीटकर घायल कर दिया। इस मामले में विनय ने थाना परसपुर में कुणाल सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी घटना में थाना परसपुर क्षेत्र के ही ग्राम कंडरु  हाकिम पुरवा की रहने वाली शांति सिंह पत्नी करिया सिंह ने बताया कि उसके गंाव के ही रहने वाले ज्ञानचंद सिंह प्रधानी का चुनाव लड़े थे, मगर वह चुनाव हार गए। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को ज्ञानचंद सिंह के बेटे रौनक सिंह व कल्लू सिंह उसके घर पर चढ़ आए और अभद्रता करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। लोगों के बीच बराव करने पर धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में शंाति सिंह ने थाना परसपुर में रौनक सिंह व कल्लू सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें