फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में तीन लोगों को लाठियों से पीटा

Mon, 21 Dec 2015 11:07 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार देर शाम दुल्हापुर गांव के मजरा कोइरीपुर में दबंगों ने प्रधानी के चुनाव में वोट न देने की रंजिश को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव के मजरा कोइरीपुर निवासी झिनकन उर्फ रामसुंदर ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में उसने गांव के प्रत्याशी का साथ दिया था, जबकि गांव के परशुराम दूसरे गांव के प्रत्याशी के पाले में था।

इसी को लेकर परशुराम उससे नाराज था। झिनकन ने बताया कि रविवार को वह मजदूरी करने के लिए बाहर गया था। देर शाम करीब सात बजे परशुराम अपने भाई विक्रम के साथ उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी व बेटे को लाठियों से पीटने लगा।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर जब झिनकन घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी लाठियों से पीटा। इस मारपीट में झिनकन, उसकी पत्नी नीलम व बेटा दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस मामले में झिनकन ने परशुराम व विक्रम के खिलाफ धानेपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें