फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर को भीड़ ने पीटकर मार डाला

Wed, 24 May 2017 11:11 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर में घुसे चोरों को परिवारीजनों के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने घेर लिया। भीड़ के हमले से बौखलाए चोरों ने भागने की कोशिश तो की लेकिन उनका एक साथी भीड़ को चकमा देने में नाकाम रहा। गांव की भीड़ ने चोर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। भीड़ की पिटाई से चोर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


चोर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ग्राम प्रधान आजाद खां ने बताया कि लक्ष्मनपुर सेमरहन निवासी राम विचार यादव के घर में मंगलवार देर रात चोर घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर राम विचार व उसके परिवारीजन जाग गए।

घर में चोर घुसने की आहट होते ही परिवार के लोग शोर मचाने लगे। राम विचार के मुताबिक चोर करीब 5-6 की संख्या में थे। देर रात राम विचार के घर हो रहे शोर से ग्रामीण जाग गए और राम विचार का घर घेर लिया। खुद को घिरता देख चोरों ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कुछ चोर भागने में सफल भी रहे। एक चोर को लाठी डंडों से लैस ग्रामीणों के भीड़ ने घेर लिया। खुद को बचाने के लिए चोर एक तरफ भाग तो ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया। रात के अंधेरे में ग्रामीण चोर पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाते रहे। भीड़ की पिटाई से चोर मरणासन्न हो गया।

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि भीड़ की पिटाई से चोर की मौत हो चुकी है। तुलसीपुर थानाध्यक्ष राम शंकर तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी नाजुक अंग पर चोट लगने के कारण चोर की मौत हुई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।पिटाई से हुई चोर की मौत के बाद लक्ष्मनपुर सेमरहन गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण घटना से सहमे हुए हैं। पुलिस लोगों से घटना के बारे में आवश्यक पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें