फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बैंककर्मियों को बनाया बंधक

Sat, 26 Nov 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा के भवरीगंज की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बैंक में कैश खत्म हो जाने के बाद ग्रामीणों ने बैंक स्टाफ को ही बंधक बना लिया। बैंक कर्मियों का कहना है कि इस काम में गांव के प्रधान भी शामिल थे, जिन्हाेंने बैंक के बाहर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


वहीं पुलिस को सूचना दी गई जिस पर परसपुर थाने से फोर्स भेजकर ताला खुलाया गया और बैंककर्मी घर जा सके।
क्षेत्र के अधिकतर बैंक शाखाओं में यही हालात हैं।

ग्रामीणों का आरोप था कि नोटबंदी के माहौल के बीच प्रदेश के ग्रामीणों को रुपया सप्लाई करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता नहीं रह गया है। वहीं बैंक स्टाफ ने उन्हें समझाया कि क्षेत्र की बैंक शाखाओं में आरबीआई द्वारा कैश की सप्लाई नहीं की जा रही है, जहां सप्लाई हो रही है, वहां सामान्य से एक तिहाई पैसा पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों और किसानों गुस्सा बढ़ गया।

वहीं शुक्रवार होने की वजह से अगले दो दिन वैसे ही बैंक बंद रहने थे। उन्हाेंने पैसा नहीं मिलने तक बैंक कर्मियों को नहीं जाने देने का निर्णय लिया। कुछ देर बाद गांव के प्रधान मौके पर पहुंचे जिन्हाेंने कार्यालय की तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया गया। करीब सवा छह बजे तक जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस को फोन किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक स्टाफ को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन


15 लाख का औसत है, पांच लाख सप्लाई
भवरीगंज की यह पीएनबी शाखा दरअसल पेमेंट शाखा है जहां आम दिनों में 15 लाख रुपये तक का भुगतान होता है। इस पर आसपास के आठ किमी क्षेत्र के गांव निर्भर हैं। लेकिन यहां आरबीआई द्वारा 9 नवंबर के बाद से पांच से छह लाख रुपये की ही सप्लाई हो रही है। वहीं कैश की मांग की वजह से यह रकम कुछ घंटों में खत्म हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार किसी को शादी के लिए ढाई लाख रुपये नहीं मिले हैं। 10 हजार की मांग करने पर 2 हजार खाते से निकाल कर दिए जा रहे हैं।

सोमवार को सप्लाई नहीं, स्टाफ अपनी व्यवस्था देखें
दूसरी ओर पीएनबी लखनऊ के एक एजीएम स्तर के अधिकारी ने बताया कि बीते सात दिनों में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में कैश सप्लाई ठप है। गुरुवार और शुक्रवार को भवरीगंज शाखा में सप्लाई नहीं की गई थी। वहीं सर्किल ऑफिस से क्षेत्र की शाखाओं केबैंक स्टाफ को मैसेज किया गया है कि सोमवार को इस शाखा सहित कई ग्रामीण शाखाओं में कैश सप्लाई नहीं होगी। इसकी वजह आरबीआई से करेंसी चेस्ट में सप्लाई नहीं आना बताया गया है। बैंक स्टाफ को अपनी व्यवस्थाएं देखने के लिए कहा गया है, और स्टाफ को समझ नहीं आ रहा है कि सोमवार सुबह वे ग्रामीणों का गुस्सा कैसे सहेंगे जब कैश नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें