फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हत्या, झाड़ी में फेंका शव

Sat, 22 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के मजरा मझरेती में शुक्रवार की शाम शौच को गई एक छात्रा की हत्या कर उसका शव गांव के बाहर झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। है। 
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के मजरा मझरेती के रहने वाले सिपाहीलाल ने बताया कि उसकी 15 वर्षीया बेटी गुड़िया राजापुर के एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। शनिवार की शाम करीब छह बजे वह अपने खेत की तरफ शौच के लिए गई थी, लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटी।

बेटी के न लौटने पर जब परिवारीजनों को शंका हुई तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। सिपाहीलाल ने बताया कि पूरी रात वह परिवारीजनाें के साथ अपनी बेटी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सिपाहीलाल के मुताबिक शनिवार की सुबह उनके भाई की पत्नी सावित्री जब शौच के लिए गई तो गांव के बाहर लगी बांस की झाड़ियों के बाहर चप्पल व चुन्नी पड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन


सावित्री ने जब आगे बढ़कर देखा तो बांस की झाड़ियों के बीच गुड़िया का शव पड़ा मिला। गुड़िया के कपडे़ अस्त-व्यस्त थे। सावित्री ने घर जाकर अपने परिवारीजनों को इसकी सूचना दी। छात्रा की हत्या की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के ग्रामीण जुट गए।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धानेपुर थाने की पुलिस ने छात्रा के शव को बाहर निकला और पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में छात्रा के पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ धानेपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हत्या की सूचना मिलने पर मनकापुर के क्षेत्राधिकारी विजय आनंद ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव को मामले के खुलासे के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें