फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक नहीं मिली तो महिला की गला दबाकर हत्या

Fri, 19 Jun 2015 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में दहेज में बाइक और भैंस नहीं मिली तो ससुराल वालों ने शुक्रवार की दोपहर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में महिला के पिता ने देहात कोतवाली में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर वैरिया के रहने वाले मानिकराम ने देर शाम देहात कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी अर्चना सोनकर (22) की शादी तीन साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के नैनागढ़ गांव के रहने वाले बालकराम सोनकर के बेटे शेषराम उर्फ बाबू के साथ की थी। शादी में दहेज भी दिया था, मगर ससुराल वाले शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज में बाइक व भैंस की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले अर्चना को प्रताड़ित किया करते थे। मानिकराम ने बताया कि दहेज की मांग पूरी ने होने पर ससुराल वालों ने शुक्रवार दोपहर अर्चना की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। मानिकराम के मुताबिक बेटी की ससुराल के गांव के लोगों ने उसे फोन पर सूचना दी। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। इस मामले में मानिकराम ने देहात कोतवाली में पति शेषराम उर्फ बाबू, ससुर बालकराम व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें