फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का शटर तोड़ एक लाख का सामान उड़ाया

Sat, 18 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
बभनान कस्बे के रेलवे स्टेशन चौराहे के समीप शुक्रवार की देर रात चोरों ने दो दुकानों के शटर का ताला तोड़ दिया। चोरों ने यहां से 5 हजार रुपये के रिचार्ज कूपन समेत एक लाख के सामान पर हाथ साफ किया है। इस मामले में बभनान पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 दीनदयाल नगर के रहने वाले मनोज अग्रवाल ने बताया कि वह बभनान रेलवे स्टेशन चौराहे पर मोबाइल की दुकान चलाता है। मनोज के मुताबिक शुक्रवार की देर रात दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया था।

इसी बीच देर रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 5 हजार रुपये का रिचार्ज कूपन व मोबाइल की बैट्री पार कर दी। मनोज ने चोरी गई बैट्री की कीमत 15 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन


इसी के बाद चोरों ने पड़ोस के फोटो स्टूडियो चलाने वाले करनपुर गांव के रहने वाले अजय वर्मा की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया और उसमे रखा कैमरा लेकर फरार हो गए। अजय ने बताया कि कैमरे की कीमत 80 हजार रुपये है।

इस मामले में मनोज अग्रवाल व अजय वर्मा ने बभनान पुलिस चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी बभनान योगेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें