फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरन के सींग के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2017 09:23 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के पास हिरन की सींग के साथ तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से आठ लाख रुपये कीमत की दो सींग बरामद की गई हैं। इन्हें एसएसबी ने जब्त कर लिया है। तस्कर व सींग को ढेबुरुवा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


50वीं वाहिनी एसएसबी के उप सेनानायक जनार्दन मिश्रा ने रविवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान चौकी बढ़नी कमांडर के नेतृत्व में जवानों ने हिरन की सींग के साथ तस्कर को दबोचा है।

उन्होंने बताया कि कमांडर ने पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तस्कर को धर दबोचा। जवानों को देखकर तस्कर ने भागने का प्रयास किया लेकिन तस्कर का प्रयास असफल हो गया। तलाशी के दौरान एसएसबी जवानों ने तस्कर के पास से डिब्बे में छिपाकर ले जा रहे दो हिरन की सींग बरामद की है।
विज्ञापन


हिरन के सींग की कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि वह हिरन की सींग नेपाल बेचने जा रहा था। पकड़े गए तस्कर का नाम नेपाल निवासी दिनेश गोंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें