फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर से छह लाख की चोरी

Sat, 10 Oct 2015 11:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परसा गोडरी गांव के ग्राम प्रधान के गुरुपुरवा स्थित घर में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने डेढ़ लाख रुपये और पांच लाख के जेवरात पार कर दिए। शनिवार की सुबह परिवारीजन सोकर उठे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


इस मामले में ग्राम प्रधान ने करनैलगंज कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के परसा गोडरी के ग्राम प्रधान नंद किशोर ओझा ने बताया कि उनका घर गांव के मजरा गुरुपुरवा में है।
प्रधान ने बताया कि वह शुक्रवार को पंचायत चुनाव में व्यस्त थे। देर रात घर पहुंचे और घर की दूसरी मंजिल पर जाकर सो गए। ग्राम प्रधान के मुताबिक देर रात छत के रास्ते चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे तीन संदूक उठा ले गए।

इनमें डेढ़ लाख रुपये, सोने की चेन, हार, अंगूठी, लाकेट, मंगलसूत्र, झुमका, मांगवेंदी, टप्स, पायल, पाजेब, कर्धनी व बिछुआ रख था। ग्राम प्रधान ने बताया कि शनिवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


प्रधान के मुताबिक घर से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर खेत में खाली संदूक पड़े मिले। प्रधान ने चोरी गए जेवरात की कीमत पांच लाख रुपये बताई है। ग्राम प्रधान नंद किशोर ओझा ने करनैलगंज कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन की जा रही है।


10gdap10-गोंडा के करनैलगंज थाना क्षेत्र के परसागोड़री गांव में हुई चोरी के बाद खुला पड़ा बाक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें