फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदार को सजा

Thu, 09 Mar 2017 11:31 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदार पप्पू यादव को अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ संजय कुमार शुक्ल ने छह माह का कारावास व 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।     
विज्ञापन

 
सहायक शासकीय अधिवक्ता मो.शाहिद रजा के अनुसार जनपद श्रावस्ती भिनगा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चार मार्च 2012 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिनगा सैयद इबादुल्लाह ने अभियुक्त पप्पू यादव पुत्र जोगी प्रसाद यादव निवासी बेल्हा राघवपुर वीरपुर थाना इकौना श्रावस्ती की दुकान का निरीक्षण किया था।

दुकान पर बर्फी, लड्डू,शीतल पेय विक्रय के लिए भंडारण व बेचते हुए पाया गया था जहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य पदार्थ बर्फी का नमूना लिया था। नमूने को जांच के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि बर्फी अपमिश्रित पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से कहा गया कि बरफी में एल्यूमिनियम प्रयुक्त करना गंभीर अपराध है, इसे देखते हुए कड़ी सजा की मांग की गई। सत्र परीक्षण के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता ने गवाहों का बयान दर्ज कराया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने तथा पत्रावली का अवलोकन करने के बाद अभियुक्त पप्पू यादव को छह माह का कारावास तथा 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें