फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक व छात्रों को पीटा

Sat, 25 Jul 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में शनिवार को दोपहर एक स्कूल के संचालक ने अपने साथियों संग एक निजी विद्यालय में धावा बोलकर स्कूल प्रबंधक व छात्र-छात्राओं को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने छात्रों के साथ मिलकर जयप्रभाग्राम के पास गोंडा-बलरामपुर मार्ग जाम करने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उन्हें समझाकर कर शांत करा दिया। इससे जाम नहीं लग सका।
विज्ञापन


आरोपी स्कूल संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ इटियाथोक थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर कलां में स्थित सनराइज एकेडमी के प्रबंधक अनुराग अग्निहोत्री उर्फ बंटी ने बताया कि उनकी एक स्कूल के संचालक से रंजिश चल रही है।

अनुराग के मुताबिक शनिवार को दोपहर वह कार्यालय में काम निपटा रहे थे। तभी संचालक अपने साथियों संग स्कार्पियो से उनके स्कूल में आ धमका और अभद्रता करते हुए लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान हमलावरों ने छात्र-छात्राओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान अनुराग अग्निहोत्री घायल हो गए, जबकि कई छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले, मगर पुलिस ने दो हमलावरों को दबोच लिया। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रों के साथ मिलकर जयप्रभाग्राम के पास गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जाम करने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया। इस मामले में अनुराग अग्रिहोत्री ने एक स्कूल के संचालक समेत चार हमलावरों के खिलाफ इटियाथोक थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाने के उप निरीक्षक शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांचकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें