फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की और चोटी कटने की अफवाह

Tue, 08 Aug 2017 11:00 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिलाओं के बाल व चोटी कटने की घटना बभनान क्षेत्र में बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिनों में तीन महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं और लोग डरे हुए हैं। 
विज्ञापन


 गौर थाना क्षेत्र के बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर के चौहान पुरवा में सोमवार की रात 17 वर्षीय किशोरी रिंका खाना खाने के बाद बरामदे में सो रही थी। अचानक 11 बजे रात में वह चारपाई से जगी और सिर पकड़कर जमीन पर गिर गई। बाद में परिवार वालों ने देखा तो उसके बाल कटे हुए थे और वह बेहोश हो गई।

इस पर परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर लाई जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। लेकिन मंगलवार को सुबह किशोरी की हालत ठीक नहीं हुई तो परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिए।
विज्ञापन


इस घटना से मोहल्ले के लोग डरे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा निवासी महिला सुरता देवी (35) पत्नी रामकिशोर रात में खाना खाने के बाद सो गई। सुबह जगी तो स्नान करने के लिए जा रही थी तभी बाल को सही करने के लिए हाथ लगाया तो देखा बाल कटा हुआ था, जबकि सोमवार को ढढौवा मेहनिया गांव की महिला केवलपता (38) पत्नी रामबचन की चोटी कटी थी।

इस तरह क्षेत्र में अब तक कुल तीन महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आ चुका है। कस्बे व गांव के लोग घर के बाहर दीवार पर नीम की पत्ती लगा रहा है तो कोई झाड़ फूंक में विश्वास जता रहा है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैँ। इस घटना को लेकर गांव व आसपास के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें