फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 3.57 लाख रुपये की नकदी

Mon, 30 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान सोमवार को कोतवाली नगर के समीप पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी में व्यापारी के पास से 3.57 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। पकड़े गए रुपयों को पुलिस ने जब्त करके सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि रुपयों को प्रयोग चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रयोग किए जाने की संभावना थी। सीओ सदर भरत यादव ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट इंजीनियर राम मोहन उपाध्याय एसआई राम दयाल के साथ सोमवार को कोतवाली नगर के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच एक आ रही एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी में सवार व्यापारी संजय सिंह निवासी परसपुर के पास से 3.57 लाख रुपये पकड़े गए। सीओ सदर ने बताया कि पूछताछ के दौरान व्यापारी संजय सिंह पकड़े गए रुपयों के श्रोत का साक्ष्य नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


इसलिए रुपयों को जब्त करके सीज कर दिया गया है। सीओ सदर ने बताया कि पकड़े गए रुपयों का चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रयोग की संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें