फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़-फूंक का झांसा दे एक लाख के जेवर उड़ाये

Wed, 04 Jan 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलगंज गांव में बुधवार सुबह एक कथित मौलवी समेत चार युवकों ने एक महिला और बेटी को घर में झाड़-फूंक कर शैतानी ताकत भगाने का झांसा देकर एक लाख रुपये के गहने पार कर दिए। इस मामले में थाना छपिया में ठगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

   
थाना छपिया के मसकनवा चौकी क्षेत्र के शीतलगंज के शेखनपुरवा के रहने वाले शाहिद अली ने बताया कि बुधवार की सुबह वह काम से गया था। घर पर उसकी मां इस्तमुन निशां व बहन शन्नो बानो थी।

इसी बीच दो बाइक से एक कथित मौलवी समेत चार युवक उसके घर पर पहुंचे और मां को बताया कि उनके घर पर शैतान का साया है। जिसे वह कुछ ही देर में अपनी ताकत से भगा देंगे। शाहिद के मुताबिक उन्होंने उसकी मां से घर के सारे गहने लाने को कहा।
विज्ञापन


उसकी मां ने मौलवी को सोने का झाला, टप्स व हार लाकर दिया। शाहिद ने बताया कि मौलवी ने उसकी मां से कहा कि गहनों को घर के एक कमरे में जमीन में गाड़ना पड़ेगा। इसके बाद मौलवी समेत चारों घर के एक कमरे में गए और कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया।

मौलवी ने कमरे में आने से उसकी मां व बहन को भी रोक दिया। इसके दस मिनट बाद चारों बाहर निकले और बताया कि गहनों को जमीन में गाड़ दिया है। एक सप्ताह बाद जमीन खोदकर गहनों को निकाल लेना। इससे शैतानी ताकत काफूर हो जाएगी।

इसके बाद चारों वहां से चले गए। शाहिद ने बताया कि उनके जाने के बाद उसकी मां को शक हुआ। कमरे का दरवाजा खोलकर जमीन खोदकर देखा गया तो एक लाख रुपये के गहने गायब थे। शाहिद अली ने चौकी मसकनवां में चार ठगों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी मसकनवां नितेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें