फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से बदमाशों ने छीने 15 हजार रुपये

Thu, 18 Jun 2015 11:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे एक किसान से बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को हथियागढ़ मोड़ पर 15 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया। इस मामले में किसान ने पुलिस चौकी गौरा में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खोड़ारे थाना क्षेत्र के बढ़ौलीपुर गांव के रहने वाले किसान मोहर्रम अली उर्फ मुंशी रजा ने बताया कि उसका इलाहाबाद बैंक की बभनजोत शाखा में खाता है। मोहर्रम अली के मुताबिक वह गुरुवार दोपहर रुपये निकालने के लिए साइकिल से बैंक गया था। वहां से 15 हजार रुपये निकालने के बाद रकम व पासबुक एक थैले में रखकर बाइक से लौट रहा था। जब वह हथियागढ़ मोड़ के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। इस मामले में मोहर्रम अली ने पुलिस चौकी गौरा में बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी गौरा मुस्ताक अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें