फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता भटके दो हिरनों को कुत्तों ने मार डाला

Sat, 20 Jun 2015 11:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की तलाश में शुक्रवार को रास्ता भटक कर दो गांवों में पहुंचे दो हिरनों को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। इससे घायल दोनों हिरनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बनुआ और सहजौरा लोहांगपुर गांव में शुक्रवार को दो हिरन पानी की तलाश में रास्ता भटककर आ गए। इन पर गांव के कुत्तों की नजर पड़ गई और उन्होंने हिरनों को दौड़ाना शुरू कर दिया।

काफी देर तक इधर-उधर भागने के बाद कुत्तों ने दोनों को एक जगह पर घेर लिया और उन्हें काटकर घायल कर दिया।
इससे दोनों हिरनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने वन दरोगा अनिल पांडेय को मामले की सूचना दी।

 इसके बाद मौके पर पहुंचे वन दरोगा ने दोनों हिरनों का शव कब्जे में लेने के बाद उनका पंचायतनामा भरवाया और दोनों को लेकर एक जगह जमीन में दफन करवा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें