देहात थाना क्षेत्र में ग्राम पनहिया बरांव निवासी सुखदेव गौतम के घर छापा मारकर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने मौके से एक अवैध रिवाल्वर, 315 बोर, 32 बोर तथा 12 बोर के तमंचे बनाने का सामान बरामद करने के साथ सुखदेव को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि सुखदेव अवैध असलहे बनाकर बेचता था। एसपी ने उक्त खुलासा करने वाली पुलिस
टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया है।