फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू उत्पीड़न पर लगे अंकुश

Fri, 10 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरी तरह लामबंद है। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर हिंदू उत्पीड़न एवं गोहत्या पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में लव जिहादियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन


विहिप जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्र के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में हिंदू उत्पीड़न एवं गोहत्या की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है।

सपा नेताओं के इशारे पर हिंदुओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखकर प्रताड़ित किया जा रहा है। लव जेहाद के नाम पर हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया जाता है। पुलिस इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं करती है जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ गया है।
विज्ञापन


हिंदुओं के जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर दबंग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीएम से मांग किया है कि हिंदू उत्पीडन, गौ हत्या एवं लव जेहाद जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। ज्ञापन सौंपते समय मृगेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, रवींद्र पाल गुप्ता, रूपेश मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें