फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में मारपीट, फूंका मड़हा

Fri, 19 Jun 2015 10:57 PM IST
मनकापुर (गोंडा)अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम गांव में बीती देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर मड़हा फूंक दिया और दो बाइकें भी तोड़ दीं। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। बताया जाता है कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम गांव निवासी जगदम्मा पांडेय का गांव के ही रहने वाले देवदत्त पाठक से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार देर शाम जगदम्मा अपने साथी दीपक सिंह निवासी पटीठ के साथ बोलेरो से मनकापुर बाजार से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में देवदत्त पाठक, उसके भाई रामदत्त ने साथियों संग उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें जगदम्मा व दीपक सिंह घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में इलाज कराया गया। देवदत्त के साथी दुर्गा पांडेय का आरोप है कि इसी दौरान जगदम्मा के परिवार के लोगों ने उसके घर पर धावा बोल कर मड़हे में आग लगा और वहां खड़ीं दो बाइकें भी तोड़ दीं। हमले में दुर्गा पांडेय की माता राजपती व उसके भाई वीरेंद्र प्रताप पांडेय की पत्नी अनीता घायल हो गईं। जगदम्मा ने मनकापुर कोतवाली में देवदत्त पाठक, उसके भाई रामदत्त, ज्वाला व राहुल के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, दुर्गा पांडेय ने जगदम्मा पांडेय समेत चार लोगों के खिलाफ  तहरीर दी है। कोतवाल मनकापुर अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें