फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक को जेसीबी से कुचलने का प्रयास

Fri, 07 Apr 2017 11:17 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर शुक्रवार को मामले की जांच करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक पर खनन माफिया ने जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़ित राजस्व निरीक्षक ने छपिया पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामसजीवन पाण्डेय के मुताबिक जेसीबी और उसके चालक को पकडने के लिए दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन

    
बताया जाता है कि शुक्रवार को तेंदुआ रानीपुर गांव में परती की जमीन से अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना यहां के राजस्व निरीक्षक अकलीम को मिली थी। जिसपर वह मौके पर पहुंचे और खनन कर रहे लोगों से मिट्टी खनन का अधिकार पत्र मांगने लगे।

लेकिन जब उनके अधिकार पत्र मांगने के बावजूद खनन करा रहे लोगों ने कोई अधिकार पत्र नहीं दिया तो राजस्व निरीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसपर ट्रैक्टर व जेसीबी चालक मौके से भागने लगे। राजस्व निरीक्षक अकलीम ने बताया कि जेसीबी चालक को रोकने के लिए मोटरसाइकिल से जिस समय वह उसका पीछा कर रहे थे, उस समय जेसीबी के चालक ने उनपर जेसीबी चढ़ाने की नीयत से जेसीबी का रुख उनकी ओर मोड़ दिया। जिसपर उसने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और भागकर थाने पहुंचा।      
विज्ञापन


 बतौर राजस्व निरीक्षक मामले मे उनकी ओर से इसकी तहरीर छपिया थाने में दी गई है। वहीं जेसीबी से मिट्टी का खनन कर उसे जिस ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा था। उसपर कोई नम्बर भी नहीं पड़ा था। छपिया थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष रामसजीवन पाण्डेय ने बताया कि राजस्व निरीक्षक से इसकी तहरीर उन्हें मिली है।

वह खुद मामले की जांच कर रहे हैं। जेसीबी के साथ उसके चालक को पकडने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले परसपुर में भी एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया था। जिसमें खनन माफियाओं ने खनन रुकवाने पहुंचे लोगों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें