पारिवारिक कलह से तंग आकर एक वृद्ध ने अपने घर के कमरे में गुरुवार की देर रात छत के हुक से फंदे पर लटकर कर जान दे दी।
ग्राम प्रधान की मौजूदगी में वृद्ध के शव को दफना दिया गया। थाना इटियाथोक क्षेत्र के कुकरिहा गांव का रहने वाला मुस्कीम (55) पुत्र मोहम्मद गनी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गुरुवार की देर रात अपने घर के एक कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटकर जान दे दी।
ग्राम प्रधान फिदा अली ने बताया कि मुस्तकीम ने पारिवारिक कारणों से फांसी लगाई है। शव का पंचायतनामा करके दफना दिया गया है।