धानेपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक झोलाछाप पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी पिटाई करने के बाद हाथ-पैर और नाजुक अंग काट दिए। उसकी बाइक भी फूंक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि धानेपुर थाना क्षेत्र के खनवापुर गांव निवासी श्याम बिहारी (40) लालाडीह गांव में निजी क्लीनिक चलाता है। देर शाम वहां से लौटते समय सोमरही गांव के पास तीन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई की और हाथ-पैर व नाजुक अंग काट दिया। उन्होंने उसकी बाइक भी फूंक दी। इस मामले में श्याम बिहारी ने बलुआ गांव के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को बयान दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।