फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर सांसद पुत्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद व लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण सिंह ने नवाबगंज थाने में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किए जाने के मामले में अपनी व अपने परिवार की छवि धूमिल किए जाने के मामले में लखनऊ निवासी शाश्वत तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा मतदाताओं को पैसा दिए जाने की बात की जा रही थी। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को लखनऊ निवासी शाश्वत तिवारी ने सांसद पुत्र करन भूषण सिंह बताते हुए उक्त वीडियो को सोशल मीडिया के व्हाट्सऐप पर बनाए गए एक ग्रुप में पोस्ट किया था। साथ ही यह भी कहा था कि प्रकरण में कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग को पूरा मामला भेजा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को यह वीडियो भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई गई मगर यह वीडियो गोंडा का नहीं है। मामला सांसद पुत्र के संज्ञान में आने पर उन्होंने नवाबगंज थाने में अपनी व परिवार की छवि धूमिल करने के लिए उनके नाम से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का केस लखनऊ निवासी शाश्वत तिवारी के विरुद्ध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो से उनका कोई लेना देना नहीं है। न ही इस वीडियो में वह है और न ही उनकी आवाज है। करन भूषण सिंह ने थाना नवाबगंज में शाश्वत तिवारी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें