फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय महिला को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोते समय महिला को मारी गोली, गंभीर

गोंडा। ताराडीह गांव में शुक्रवार रात मड़हे में सोते समय कुछ लोगों ने एक महिला को गोली मार दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के ताराडीह गांव के रहने वाले अमरनाथ ने बताया कि शुक्रवार रात व अपनी 50 वर्षीया पत्नी श्यामा के साथ मड़हे में सो रहे थे तभी देर रात कुछ लोग उसके मड़हे में घुस आए और उसकी पत्नी को गोली मार दी।
विज्ञापन


अमरनाथ ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह यह नहीं देख सका फायरिंग करने वाले कौन लोग थे। श्यामा को सीएचसी बेलसर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज जितेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें