चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में यात्री की मौत
गोंडा। गोरखपुर के गांव व पोस्ट हरैया के रहने वाले सतीश शर्मा (36) बुधवार को अपने घर गोररखपुर जाने के लिए चंडीगढ़ से चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए थे।
गुरुवार की शाम जब यह ट्रेन लखनऊ से आगे चली तो सतीश की तबियत खराब हो गई और जब ट्रेन मैजापुर पहुंची तो उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना साथ में चल रहे एक यात्री ने रेलवे को दिया।
जिसके बाद रेलवे कंट्रोल की सूचना पर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ. निशांत पांडेय को बुलाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।