फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की हत्याकर युवक के शव को पेड़ से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमी युगल की हत्याकर तालाब किनारे फेंका शव

गोंडा। प्रेमी युगल की हत्याकर उनके शव में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। युवक का शव पिपरा बाराखां गांव के पूरब स्थित एक तालाब के किनारे सगौन के पेड़ से लटकता मिला जबकि युवती का शव तालाब में उताराता।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ से लटकता देखा तो वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। पास के तालाब में युवती के शव को देखकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर डीआईजी, एएसपी, सीओ समेत तीन थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी युगल की हत्या करके उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए युवक के शव का पेड़ से लटका दिया गया और युवती के शव को तालाब में फेंका गया है।

पुलिस की तफ्तीश आनर किलिंग पर टिक गई है। शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम आस-पास के गांवों के लोगों से संपर्क में जुटी है।

थाना खोड़ारे क्षेत्र के पिपरा बाराखां गांव के पूरब स्थित एक तालाब के किनारे एक 27 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार की सुबह पाया गया। युवक का शव पास के सगौन के पेड़ से लटकता मिला।

युवक के घुटने जमीन पर मुड़े हुए थे, जबकि 22 वर्षीया युवती का अर्धनग्न शव पास के तालाब में पड़ा मिला। युवती के शव के पास ही कीटनाशक का एक पैकेट भी पड़ा पाया गया है।

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक के शव को पेड़ से लटकता देखा तो वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। पास के तालाब में युवती के शव को देखकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरवर ने इसकी सूचना खोड़ारे पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक व युवती के शव को देखने से लगता है कि दोनों प्रेमी युगल हैं।

उनकी हत्या करके आत्महत्या दर्शाने के लिए युवक के शव को पेड़ से लटका दिया गया, युवती के शव को तालाब में फेंककर उसके पास कीटनाशक का पैकेट रखा गया है।

सूचना पर डीआईजी अनिल कुमार राय, एडिशनल एसपी ह्देश कुमार, सीओ मनकापुर एसके रवि मौके पर पहुंचे और थानाध्यक्ष धानेपुर अतुल चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष छपिया विजेंद्र पटेल व थानाध्यक्ष खोड़ारे इंद्रजीत यादव को बुला लिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस आस-पास के गांव के लोगों से संपर्क में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि मामला आनर किलिंग का भी हो सकता है।

-शवों की शिनाख्त के लिए आस-पास के लोगों से पुलिस टीम संपर्क में है। मामला हत्या व आत्महत्या के साथ ही ऑनर किलिंग का भी हो सकता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा। 24 घंटे में शवों की शिनाख्त कराने के साथ ही युवक, युवती की हत्या की गई है या आत्महत्या है। इसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार राय, डीआईजी

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

डीआईजी के निर्देश पर पिपरा बरावां गांव पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर कई नमूने लिए हैं। यहां की फोटोग्राफी भी की है। जिसकी जांच से हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी कड़ी को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें