फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ उच्चकों ने उड़ाए 2.85 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ उड़ाए 2.85 लाख
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर जैसी भीड़ भाड़ वाले जगह पर हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को अपने अधिवक्ता से मिलने आए एक ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने 2.85 लाख रुपये उड़ा लिए। कमिशभनर व डीएम कार्यालय के बगल हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के नैय्यर कालोनी छवनी सरकार के रहने वाले जनार्दन सिंह पेशे से ठेकेदार हैं। जनार्दन सिंह के मुताबिक बुधवार को उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 2.85 लाख रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद वह अपनी आल्टो कार से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आयुक्त कार्यालय में अपने अधिवक्ता से मिलने आए थे। रुपयों का बैग उन्होंने अपनी कार में ही छोड़ दिया था। जनार्दन ने बताया कि कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। जब उन्होंने कार के भीतर झांककर देखा तो रुपयों वाला बैग गायब मिला। जनार्दन ने फौरन इस घटना की सूचना कोतवली पुलिस को दी। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में नगर कोतवाल अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरु की। इस मामले में जनार्दन ने कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें