पत्नी की हत्या के आरोपी हैं शशि थरूर : बृजभूषण
गोंडा। कांग्रेस नेता शशि थरूर गंदा आदमी है। उस पर अपनी ही पत्नी का हत्या आरोप है। वो जो भी बोल रहे हैं उससे कांग्रेस का ही नुकसान हो रहा है। यह बात रविवार को भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने कही।
वह चुनाव संचालन सीमित की बैठक में शामिल होने विवार को कर्नलगंज क्षेत्र पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
बीजेपी सांसद से जब पूछा किया गया कि शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सफेद घोड़े पर बैठे हाथ में तलवार लिए सिर्फ एक हीरो हैं तो बीजेपी सांसद ने कहा शशि थरूर पर पत्नी की हत्या आरोप है।
वो जो भी बोल रहे हैं, कांग्रेस का सफाया ही कर रहे हैं। कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को समाप्त कर रहे हैं। अयोध्या में राम की मूर्ति निर्माण पर भी सांसद ने कहा कि मंदिर के पहले राम की मूर्ति तो बोनस है।
सांसद ने कहा कि जिस तरह देश में सरदार पटेल की मूर्ति व शिवाजी की मूर्ति है उसी तरह अयोध्या में राम मूर्ति बनेगी।