फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपए हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख हड़पे

वजीरगंज। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नौबस्ता गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से तीन लोगों ने सात लाख हड़प लिए। जब उसे नौकरी नहीं मिली उसने अपने रुपए वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में पीड़ित ने शु्क्रवार की देर शाम थाना वजीरगंज में तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी व गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना वजीरगंज क्षेत्र के नौबस्ता गांव के रहने वाले विनोद कुमार त्रिपाठी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि इसी थाना क्षेत्र के नएपुर गांव के रहने वाले राम केवल तिवारी एवं अलगटवापुर थाना नवाबगंज के रहने वाले जयप्रकाश मिश्र उसके परिचित हैं।
विज्ञापन


दोनों ने उसे बताया कि नयेपुर के रहने वाले सुभाष चन्द तिवारी डायरेक्टर हैं, उनकी सरकार में पहुंच है। वह सरकारी नौकरी दिला सकते हैं। सरकारी नौकरी दिलाने के लिए उससे सात लाख की मांग की।

विनोद का आरोप है कि उसने दोनों लोगों की बात पर विश्वास करके सुभाष चन्द्र तिवारी के खाते में पांच लाख डाल दिया और डेढ़ लाख रुपये सुुभाष को नकद दे दिया। विनोद ने बताया कि रुपये देने के कुछ दिनों बाद जब वह उन लोगों से नौकरी के बारे में पूछने गया तो दोनों उसे टालते रहे।
विज्ञापन


विनोद के मुताबिक जब उसे नौकरी नहीं मिली तो वह 22 मार्च को उनसे रुपये वापस मांगने पहुंचा तो तीनों ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मामले में जालसाजी व गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें