ड़वाघाट बैरियर पर चेकिंग में पकड़े दो लाख
गोंडा। पुलिस ने सोमवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार के पास से दो लाख रुपये पकड़े हैं। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने खुद को ग्राहक सेवा केन्द्र का संचालक बताया है। पुलिस ने रुपये जब्त कर सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना खोड़ारे के उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह सिपाही धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अश्वनिराज सिंह, मुनीव यादव, प्रिंसा सिंह के साथ थाना क्षेत्र में लगे बैरियर अड़वाघाट के पास सोमवार की रात चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखाई पड़ा। उसे रोककर वीडियोग्राफी कराते हुए बाइक की डिग्गी व उसके पास मिले बैग को चेक किया गया तो उसके बैग से दो लाख रुपये बरामद हुए।
उसने अपना नाम कौशल कुमार निवासी ग्राम कूकनगर ग्रन्ट थाना खोड़ारे बताया तथा तलाशी ली गयी तो उसके बैग से दो लाख रुपया नगद बरामद हुआ। इसके बारे में पूछताछ किया गया तो वह बताया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह कोल्हू नगर अल्लीपुर में ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता है। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक कूकनगर से दो लाख रुपये निकाले थे, वहीं लेकर ग्राहक सेवा केन्द्र जा रहा था। मगर बैंक से रुपये निकालने का कोई प्रमाण नहीं दे सका। जिससे रुपयों को जब्त कर लिया गया।