फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में फायरिंग, 3 वर्षीय मासूम को लगी गोली

Tue, 14 Mar 2017 11:22 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
तीन लड़कों ने फाइनेंसर पर दागीं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खरगूपुर थाना क्षेत्र के मंगलनगर गांव के मजरे दुमचीपुर में रविवार को होली का त्योहार रक्त रंजित हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान व उसके बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति के घर पर जाकर जमकर उत्पात मचाया और फायरिंग की।
विज्ञापन


इस घटना में एक तीन साल का मासूम गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इस मामले में पूर्व प्रधान व उसके बेटे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।         
    
खरगूपुर थाना क्षेत्र के मंगलनगर गांव के मजरे दुमचीपुरवा के रहने वाले धर्मेंद्र चौरसिया के मुताबिक विधानसभा चुनाव में उसके परिवार के लोगों ने पूर्व प्रधान शिवराज पाठक का साथ नही दिया था। इसी बात के लेकर कुछ दिन पहले पूर्व प्रधान के बेट मुन्ना ने उसके घर पर आकर अभद्रता की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बताया इसकी तहरीर उसने खरगूपुर थाने पर दी थी लेकिन पुलिस ने दबाव में कोई कार्रवाई नही की। रविवार को होली के दिन पूर्व प्रधान शिवराज पाठक अपने बेटे के साथ उसके घर पर आ धमके और उसके पड़ोसी चंद्रशेखर को मारने पीटने लगे।

चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग चंद्रशेखर को बचाने दौड़े तो शिवराज ने अवैध तमंचे से चंद्रशेखर पर फायर कर दिया। इस हमले में चंद्रशेखर तो बच गया लेकिन गोली वहीं बगल में खेल रहे उसके बड़े भाई उमानाथ चौरसिया के तीन साल के बेटे विपिन को जा लगी।

गोली लगने से विपिन गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर बाप बेटे असलहा लहराते हुए भाग निकले। विपिन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में धर्मेंद्र चौरसिया ने खरगूपुर थाने में पूर्व प्रधान शिवराज पाठक व उसके बेटे मुन्ना पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें