घर से बुलाकर किशोरी से दुराचार
वजीरगंज। मोबाइल फोन पर कॉल करके एक युवक ने एक किशोरी को उसके घर से बुला लिया। किशोरी उससे मिलने पहुंची तो उसे अपने दोस्तों के संग ले जाकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। किशोरी ने थाना वजीरगंज में आरोपी युवक के खिलाफ बंधक बनाकर बलात्कार करने व उसके दो दोस्तों के खिलाफ सहयोग करने समेत पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी ने पुलिस को बताया कि चंदापुर गांव के रहने वाले राम बहादुर पाल ने शनिवार की रात आठ बजे मोबाइल फोन पर कॉल करके उसे घर के बाहर बुला लिया और बाइक पर बिठा कर उसे अपने दो दोस्तों संग एक खेत में ले गया। किशोरी का आरोप है कि राम बहादुर ने उसे वहां बंधक बना लिया और उसके संग बलात्कार किया।
किशोरी ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। किशोरी ने रविवार को थाना वजीरगंज में राम बहादुर पाल के खिलाफ बंधक बनाकर बलात्कार करने व उसके दो दोस्तों के खिलाफ सहयोग करने समेत पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वजीरगंज विनोद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।