फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी के लौटते ही गांव में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम-एसपी के लौटते ही गांव में विवाद
शौचायल का निरीक्षण करने गए थे जरौली गांव
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर। डीएम जेबी सिंह एवं एसपी उमेश कुमार सिंह डीपीआरओ के साथ शनिवार जरौली गांव में शौचालय का निरीक्षण करने गए थे। डीएम-एसपी के मुआयने के बाद लौटते ही वहां दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से अभद्रता की और धमकी दी। मामले में थाना परसपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हुआ यूं कि थाना परसपुर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस का डीएम जेबी सिंह, एसपी उमेश कुमार सिंह ने समीक्षा करने गए थे। इसके बाद दोनों अधिकारी डीपीआरओ के साथ थाना क्षेत्र के जरौली गांव में शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां गांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत पंाडेय व इसी गांव का रहने वाला अंजनी सिंह भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान गांव के सुरेश सिंह के दरवाजे पर पहुंच गए। अंजनी के मुताबिक ग्राम प्रधान की सुरेश सिंह से रंजिश चल रही है। अंजनी ने बताया कि अधिकारियों के वापस लौटे ही सुरेश सिंह उनके दरवाजे पर आ धमका और ग्राम प्रधान को उसके घर भेजने की बात को लेकर अंजनी से अभद्रता करने लगा। लोगों के बीच बराव के बाद वह वापस गया। इस मामले में अंजनी सिंह ने थाना परसपुर में सुरेश सिंह के खिलाफ अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें