फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के नाम पर लेखपाल ने किसानों से वसूले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वसूली का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित
कर्ज माफी के नाम पर किसानों से पैसे ले रहा था लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज में कर्ज माफी के नाम पर किसानों से लेखपाल के अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिलाने के नाम पर करनैलगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल ने कोटेदार के साथ मिलकर किसानों से एक एक हजार रुपये वसूल लिए। वसूली के इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हडकंप मच गया है। प्रशासन ने आनन फानन में वसूली करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया है और इस पूरे प्रकरण की जांच करनैलगंज के तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन


किसानों की कर्ज माफी की योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। बिचौलियों के हस्तक्षेप को दरकिनार कर वास्तविक किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिलाने के लिए किसानों की खतौनी के सत्यापन के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन इस कार्य में लगाए गए लेखपाल ही इस योजना के तहत किसानों का शोषण करने में जुट गए हैं। करनैलगंज तहसील के ग्राम कुंवरपुर अमरहा में बीते रविवार को हल्का लेखपाल बृजेश कुमार कर्जमाफी के लिए किसानों की खतौनी का सत्यापन करने गए थे। वहां सत्यापन के दौरान उन्होंने गांव के कोटेदार चेतराम के साथ मिलकर किसानों से एक एक हजार रुपये की वसूली शुरू कर दी। लेखपाल के इस बेखौफ कारनामें को किसी ने मोबाइल के जरिए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को इस वसूली के इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाढ़ ग़्रस्त इलाके के संभावित निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने आनन फानन में आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले की जांच करनैलगंज के तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें