दलित युवक का हाथ तोड़ा
मनकापुर गोंडा। बक्सरा आज्ञाराम गांव के मजरे नवडीहवा में शनिवार की देर शाम दो युवक मजाक-मजाक में आपस में भिड़ गए। एक युवक ने दूसरे दलित युवक को डंडे से मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। इस मामले में कोतवाली मनकापुर में मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम गांव के मजरे नवडीहवा के रहने वाले दलित छेद्दन ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपने गांव के ही रहने वाले कंधई के घर पर बैठा था। आपस में हंसी-मजाक चल रहा था। इसी बीच कंधई का बेटा पप्पू वहां आ गया और बदसलूकी करने लगा। जब छेद्दन ने विरोध किया तो पप्पू ने डंडे से मारकर उसका दाहिना हाथ तोड़ दिया। इस मामले में छेद्दन ने कोतवाली मनकापुर में पप्पू के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।