करंट लगने से युवक समेत दो लोगों की मौत
गोंडा। करंट लगने से दो युवकों समेत तीन लोगों की गुरुवार रात मौत हो गई। पहली घटना में ग्राम दिखलौल के मजरे घोपतपुर का रहने वाला टेंट व्यवसाई 35 वर्षीय कुंज बिहारी चौहान गुरुवार की रात अपने घर में सो रहा था।
ग्राम प्रधान राजकुमार शुक्ला ने बताया कि देर रात तकरीबन बारह बजे वह कमरे से सोकर उठा और बाहर निकला तो टेंट हाउस के बाहर पड़ी लोहे की पाइप में उतरे करंट की चपेट में आ गया।
उसकी इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने समय रास्ते में मौत हो गई। अवर अभियंता एसके मौर्य ने बताया कि बिजली के करंट से मौत की सूचना मिली है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बिजली विभागी की लापरवाही का आरोप लगाया है। दसूरी घटना में थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र की है। यहां के डिक्सिर डोहरी जीत गांव के रहने वाले 50 वर्षीय राम जियावन के घर शुक्रवार को श्राद था।
वह श्राद्घ की तैैयारी कर रहा था और रिश्तेदारों के लिए व्यवस्था करने में जुटा था। वह अपने प्रधानमंत्री आवास के सामने बने मड़हे में पंखा लगाने के लिए तार जोड़ रहा था तभी अचानक पंखे में करंट उतर आया।
जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।राम जियावन के करंट लगने से लोग स्तब्ध रह गए। घर में आए रिश्तेदारों में खलबली मच गई। परिवार के लोगों ने बताया कि राम जियावन पंखे में चिपक गया। किसी तरह उन्हें सूखी लकड़ी के जरिए छुड़ाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।