फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार नकदी व डेढ़ लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 हजार नकदी व डेढ़ लाख के गहने चोरी
विज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। छतौरा गांव के एक घर में बुधवार की देर रात अंदर घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी व डेढ़ लाख रुपए के गहने पार कर दिए।
थाना कटटरा बाजार क्षेत्र के छतौरा गांव के रहने वाले प्रवीन कुमार उर्फ नीलू ने बताया कि बुधवार की देर रात उसके घर की पिछली दीवार में सेंध काटकर चोर अंदर घुस आए और संदूक में रखी 20 हजार रुपए नकदी, तीन जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, एक करधन, एक चाभी केश, दो जोड़ी सोने का बाला, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने का झाला, एक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। प्रवीन कुमार उर्फ नीलू ने थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार डीपी सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है, न ही उन्हें किसी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें