फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को भेजा जेल
विज्ञापन

इटियाथोक (गोंडा)। चार दिन पहले संदिग्ध रूप से पकड़े गए बांग्लादेशी युवक को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इन चार दिनों में इंटेलीजेंस से लेकर खुफिया विभाग की पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद युवक सामान्य पाया गया। युवक ने बताया कि उसका नाम सलीम पुत्र दानिश है। वह बांग्लादेश के जमालपुर जिले के नूरंदी थाने के रयधर गांव का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक युवक के पास पासपोर्ट न होने की दशा में उसे 14 दिनों के लिए विदेशी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें